कछौना चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिला सारस, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

Aug 9, 2024 - 19:26
Aug 9, 2024 - 19:36
 0  756
कछौना चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिला सारस, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना चौराहा पर राज्य पक्षी सारस घायल व्यवस्था में पड़ा था। जिसकी सूचना जागरूक लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने पर मृत्यु अवस्था में मिला। राज्य पक्षी सारस का पोस्टमार्टम कराके विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कछौना चौराहे पर सड़क के किनारे एक राज्य पक्षी सारस घायल व्यवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह पक्षी कहीं से उड़कर बिजली के तारों से टकराकर गिर गया। जिसकी सूचना जागरूक लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर पक्षी को देखा, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पक्षी के शव को कब्जे में लेकर रेंज परिसर में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक विशेष समुदाय के लोग बेजुबान पक्षियों के शिकार में सक्रिय हैं। यह कार्य लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं। यह भोजन तस्करी के लिए कछुआ, मोर, सारस, खरगोश सियार आदि का शिकार के लिए सुबह से ही क्षेत्र में निकल जाते हैं। उनकी निगरानी की जा रही है। इन लोगों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस धरती पर सभी को जीने का अधिकार है। किसी जीव जंतु पशु पक्षियों के साथ क्रूरता व शिकार स्वीकार नहीं है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)