ओबीसी महासभा ने 23 सूत्रीय ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा
शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) ओबीसी महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार संध्या सिंह को 23 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें जातिगत जनगणना कराए जाने, कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करने, बैकलॉग भर्ती कराने, विद्यालय मर्जर को समाप्त करने सहित अन्य मुद्दों को शामिल किया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ओबीसी महासभा के प्रदेश स्तर के एवं जिला स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें ओबीसी मिथिलेश कुमार (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष/महासचिव उत्तर प्रदेश), जिला महासचिव एडवोकेट ज्ञानप्रकाश पाल, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार वर्मा, ओबीसी अजय यादव (जिला महासचिव हरदोई), एडवोकेट राजेश राजस्वी, एडवोकेट विमलेश सिंह लोधी, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार, एडवोकेट कमलेश कुमार, विधानसभा महासचिव एडवोकेट अश्वनी कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मप्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार रावत एडवोकेट, एडवोकेट बसंत कुमार गुप्ता, श्रीकृष्ण शर्मा एडवोकेट, एडवोकेट रामप्रताप, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओबीसी महासभा ने प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



