एसएमसी की सहमति से ही होगा विद्यालयो का मर्जर : डीएम
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने विभिन्न बिन्दुओं पर प्रशासन का पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने विद्यालय मर्जर जैसे मुद्दों पर शासन व प्रशासन के पक्ष को रखा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी भ्रम से दूर रहें। उन्होंने कहा कि एसएमसी की सहमति से ही विद्यालय का मर्जर होगा। अब तक 93 विद्यालयों में एसएमसी की सहमति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि अभी जनपद में कोई भी नदी चेतावनी बिन्दु पर नहीं पहुँची है लेकिन सभी तैयारियां अभी से पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। खाद की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी केन्द्र पर उर्वरक की कोई कमी नहीं है। हाल ही में लगाए गए कैम्पों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इन कैम्पों से काफ़ी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हुआ है। कैम्प में 13 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाये जा चुके हैं। 5 हजार से अधिक मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक ड्रोन का पंजीकरण कराना जरुरी है। सभी लोग अपने निजी ड्रोन का पंजीकरण अवश्य करा लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

