एकता कमेटी की रामलीला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कछौना (हरदोई) (आरएनआई) एकता कमेटी के तत्वाधान में नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल परिसर में वातावरण “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी अद्भुत अभिनय कला से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दूसरे दिन के मंचन में श्री राम जन्म, सीता जन्म, मुनि आगमन, नामकरण संस्कार, ताड़का वध तथा मारीचि-सुबाहु वध जैसे प्रसंगों की सजीव झांकियों का मनोहारी मंचन किया गया। राम नाम की गूंज और भक्तिरस में सराबोर श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश, बैठने, पेयजल व हवा जैसी सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। आयोजन समिति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए प्रतिदिन दर्शन हेतु आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा तथा उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल शामिल हुए। कमेटी सदस्यों ने दोनों अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि, “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता और सौहार्द का संदेश देते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इन कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।”
वहीं सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि, “रामलीला जैसे कार्यक्रमों से समाज में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। हमें इन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए।”
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह राहुल, विक्रम सिंह, विवेक राठौर, अंकित त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, योगेश जायसवाल, ब्रह्म कुमार सिंह, शिवम सिंह, अनूप दीक्षित, सनोज राठौर, प्रतीक गुप्ता, मनोज गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता, आयुष सिंह, मंगल सिंह, गौरव गुप्ता, आलोक राठौड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



