एक दशक से खराब पड़ा सरकारी नलकूप, सामाजिक कार्यकर्ता ने एमएलसी से लगाई गुहार

Nov 30, 2025 - 19:06
Nov 30, 2025 - 19:07
 0  675
एक दशक से खराब पड़ा सरकारी नलकूप, सामाजिक कार्यकर्ता ने एमएलसी से लगाई गुहार

कछौना, हरदोई (आरएनआई) सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते विकासखंड कछौना की ग्राम सभा बर्राघूमन के ग्राम कटका में स्थित सरकारी नलकूप एक दशक से खराब पड़ा है। किसानों के पास सिंचाई का कोई मजबूत साधन नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह रानू ने किसानों के हित में इस नलकूप को ठीक करने के लिए सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल से मांग की, उन्होंने इस नलकूप को जनहित के लिए ठीक कराने के लिए जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। ग्राम सभा बर्राघूमन के ग्राम कटका में सरकारी नलकूप एक दशक से खराब पड़ा है। वर्तमान समय में रवी की फसल की सिंचाई की नितांत आवश्यकता है। ग्राम सभा में सिंचाई करने के लिए कोई अन्य साधन प्रभावी नहीं है। जिसके कारण किसानों को निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ती है। जिससे अतिरिक्त समय व अतिरिक्त आर्थिक खर्च होता है। जिसका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकारी नलकूप होने के बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। किसानों की लगातार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी नलकूप ठीक नहीं हो पा रहा है। लिखित शिकायत में अधिकारी एक रटा रटाया जवाब लगते हैं, कि रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, बजट की स्वीकृत मिलते ही ठीक कर दिया जाएगा। सरकारी सिस्टम का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। वही एक तरफ सरकार किसानों की आय दुगुनी करने ढ़िढोरा पीटती है। वही एक दशक से खराब नलकूप ठीक करने की सुध लेना मुनासिब नहीं समझा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)