एक छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा, अपना SIR फॉर्म अवश्य जमा करें- अशोक अग्रवाल
कछौना(हरदोई) (आरएनआई) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एस.आई. आर. में मतदाता का फार्म वितरण कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसमें मतदाता दो-दो स्थानों पर गणना प्रपत्र ना भरें, ऐसा करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत 1 वर्ष की सजा का प्रावधान है। एक एस.आई. आर. का मुख्य उद्देश्य दो स्थानों पर मतदाता नहीं बनना है, सिर्फ एक जगह से गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है। डिजिटल माध्यम से इसकी फुल प्रूफ व्यवस्था भी की गई है। इस अभियान से मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम बाहर करके एक जगह ही नाम रखने का कार्य किया जा रहा है। फॉर्म भरने के लिए तीन दस्तावेज आवश्यक हैं, फोटो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, माता पिता का नाम भरना है। आधार कार्ड और पहचान पत्र देना वैकल्पिक है। जिसकी दो जगह वोट हो तो केवल एक जगह ही गणना फॉर्म जमा करे। सबसे महत्वपूर्ण बात है बकौल मुख्य निर्वाचन आयोग एस.आई.आर. फॉर्म जमा न करने से वोट का अधिकार छिनेगा। जिनका वोट नहीं बना है वह 9 दिसंबर से फार्म भरकर अपना वोट जुड़वा सकते हैं। वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करने के लिए गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इसके आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। यह फॉर्म अपने बीएलओ के पास जमा करें। 4 दिसंबर तक अपने बीएलओ के पास अवश्य जमा कर दें। 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है। कोई शिकायत या सुझाव चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दे सकते हैं। तीन दस्तावेज में एक देने पर मान्य होगा। केंद्र, राज्य सरकार या उपक्रम का पहचान पत्र या पेंशन आदेश, 1 जुलाई 1987 से पूर्व जारी कोई भी सरकारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड विश्वविद्यालय का शैक्षिक प्रमाण पत्र, राज्य सरकार द्वारा जारी स्थाई निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, ओबीसी/एससी/एसटी प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य या स्थानीय निकाय का परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि/ मकान आवंटन पत्र, आधार कार्ड, इनमें से केवल एक दस्तावेज से एस.आई.आर. की औपचारिकता पूरी हो जाएगी।
इसी क्रम में सभापति अशोक अग्रवाल ने अपने आवास पर "विशेष गहन पुनरीक्षण" अभियान के तहत अपना एस.आई.आर. आवेदन भरकर बीएलओ को सौंपा और सभी नागरिकों से अपना एस. आई.आर. फॉर्म भरकर जमा करने को कहा। एक छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



