उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या के बाद कराई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

उद्धव ठाकरे को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह उन्होंने दिल में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Oct 14, 2024 - 14:35
 0  756
उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या के बाद कराई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

मुंबई (आरएनआई) शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह उन्होंने दिल में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या की पहचान के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई है। जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे को सुबह आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराई गई।

ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में दशहरे के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख ने राज्य की शिंदे सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने मैं भाजपा के हिंदुत्व के संस्करण में विश्वास नहीं करता, इसलिए मैंने भाजपा से नाता तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि, मैं दिल्ली के इस शासन और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। स्वर्गीय रतन टाटा एक बार मेरे घर आए थे और 'मातोश्री' से लौटने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि उद्धव तुम्हारे और मेरे पीछे एक विरासत और परम्परा है, जिसे हमें आगे ले जाना है। रतन टाटा के पास उनके पिता की विरासत है और मेरे पास मेरे पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत है। हम असली शिवसेना हैं और बालासाहेब ठाकरे का नाम मेरे साथ है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.