उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट जारी, पायलट की चूक बनी हादसे की बड़ी वजह
गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर आठ मई को गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उत्तराखंड (आरएनआई) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे में छह लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लैंडिंग के दौरान मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हुई।
इसको लेकर जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी से इंकार कर दिया।
हादसा इतना भयानक था कि विमान के गिरते ही उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे। उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया। उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



