ई-रिक्शा पलटने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु

Jun 10, 2024 - 18:29
Jun 10, 2024 - 18:30
 0  5k
ई-रिक्शा पलटने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु

कछौना, हरदोई( आरएनआई )लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर सोमवार को ग्राम सुन्नी के पास ई-रिक्शा से एक परिवार रिश्तेदारी को जा रहे थे। इसी बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।  जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को सीएचसी कछौना में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर ने गिरीश को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज कछौना सीएचसी में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परेन्दा थाना सण्डीला निवासी गिरीश पुत्र लालता प्रसाद अपने परिवार के साथ सोमवार को रिश्तेदारी ग्राम पहुंतेर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हरदोई पलिया राजमार्ग पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें परिवार के लोग छोटी पत्नी मिश्रीलाल उम्र 36 वर्ष, मिश्रीलाल पुत्र लालता प्रसाद उम्र 38 वर्ष, दो छोटे बच्चे घायल हो गए। वहीं गिरीश की हालत गंभीर होने के कारण मृत्यु हो गई। गिरीश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। गिरीश की माली हालत ठीक नहीं है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सडक दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। यातायात नियमो के अनदेखी के चलते आय दिन कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाता है। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)