इस बार तीन तीन बार मनाएगी जनता दिवाली : प्रहलाद पटेल

इस बार तीन तीन बार मनाएगी जनता दिवाली: प्रहलाद पटेल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा प्रत्यासी को जिताने जनसभा को किया संबोधित।

Oct 29, 2023 - 18:09
Oct 29, 2023 - 18:10
 0  648
इस बार तीन तीन बार मनाएगी जनता दिवाली : प्रहलाद पटेल

गुना-चांचौड़ा, (आरएनआई) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी प्रियंका मीणा के समर्थन में मृगवास में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विशालआमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्यासी को इतिहासिक मतों से जिताने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीना के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, देव नारायण बोर्ड अध्यक्ष रघुवीर पटेल, केवीनेट मंत्री उत्तरप्रदेश योगेंद्र उपाध्याय ने जनसभा को संबोधित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की चर्चा की। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य जिला सह प्रभारी, हरि सिंह यादव, चांचौड़ा चुनाव प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, पूर्व विधायक, राजेंद्र सिंह सलूजा,  विधानसभा संयोजक प्रदीप नाटाणी, विकास जैन नखराली सहित मंडल अध्यक्ष गण व अन्य कार्यकर्ता मंचासीन रहे। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को अपरांह लगभग 12 बजे हेलीकॉप्टर से मृगवास पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार व पार्टी प्रत्याशी प्रियंका मीना ने उनका माल्यार्पण से स्वागत करते हुए अगुवानी की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे, जहां स्वागत की औपचारिकता के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने स्वागत उद्बोधन दिया और पार्टी प्रत्याशी प्रियंका मीना ने मतदाताओं से आतंक राज की मुक्ति के लिए अधिकाधिक साथ देने का आव्हान किया।  केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की यह कहते हुए प्रशंसा की कि उन्होंने मप्र की काया पलट कर रख दी है। यदि उनकी योजनाओं का जिक्र करूंगा तो मुझे पूरा एक दिन लग जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार एक नहीं तीन-तीन दोवाली मनेगी, पहली दीवाली आगामी 12 नवंबर को परंपरानुसार मनेगी, इसके बाद दूसरी दीवाली मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने पर आगामी दिसंबर माह में बनेगी और फिर 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर भी देशभर में दीवाली मनेगी। उन्होंने चांचौड़ा क्षेत्र में चले आ रहे आतंक को रेखांकित करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीना के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कर उन्हें जिताने और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आव्हान किया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा कांग्रेस ने पिछड़ों का कभी भला नहीं  किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आज तक कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का एक भी मुख्यमंत्री नहीं दिया है, जहां तक कि सुभाष यादव को मुख्यमंत्री बनना था, तब कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0