इराक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की जलकर मौत, कई घायल
इराक के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में 50 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
बगदाद (आरएनआई) पूर्वी इराक के अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। ईराक की समाचार एजेंसी (आईएनए) ने प्रांतीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं।
दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रांतीय गवर्नर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके शुरुआती परिणाम 48 घंटों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि घटना को देखते हुए हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



