आयुक्त ने टीएचआर प्लांट व सीएचसी का निरीक्षण किया, चौपाल में सुनी जनता की समस्याएँ

Dec 12, 2025 - 19:17
Dec 12, 2025 - 19:22
 0  297
आयुक्त ने टीएचआर प्लांट व सीएचसी का निरीक्षण किया, चौपाल में सुनी जनता की समस्याएँ

हरदोई (आरएनआई) आयुक्त लखनऊ मण्डल विजय विश्वास पंत ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन तहसील सण्डीला की ग्राम पंचायत बेगमगंज स्थित टीएचआर प्लांट का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए तैयार किए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीएचसी बेगमगंज के जननी सुरक्षा केन्द्र, भर्ती वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। आयुक्त ने टीकाकरण, मातृत्व योजनाओं की समीक्षा की, एएनएम व आशाओं के रजिस्टर देखे तथा सीएचसी पर हो रहे आपरेशनों की सराहना करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें और समय पर आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराएँ।

निरीक्षण के उपरांत आयुक्त ने पंचायत सचिवालय बेगमगंज में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने निराश्रित, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र व्यक्तियों की पेंशन समय पर उनके बैंक खातों में भेजी जाए। आयुक्त ने स्वास्थ्य, लघु उद्योग, समाज कल्याण, दिव्यांगजन तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आराधना स्वयं सहायता समूह के कार्यों की प्रशंसा की और समूह द्वारा बनाया गया हैट अपने लिए लिया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शिविरों में पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ और चिकित्सकों से आवश्यक दवाएँ प्राप्त करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पांडेय, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सण्डीला संजय अग्रहरी, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)