आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई डबल डेकर बस, हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। चालक को नींद की झपकी लगने से बस ट्रेलर से जा टकराई। चीखपुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए।
आगरा (आरएनआई) आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिकंदरा कानपुर देहात से मानेसर हरियाणा जा रही डबल डेकर बस ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस व यूपीडा टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक रात 1:20 बजे शिव शक्ति ट्रैवल्स की डबल डेकर प्राइवेट बस सिकंदरा कानपुर देहात से 55 सवारियां लेकर मानेसर हरियाणा जा रही थी। जैसे ही बस फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 27 पर पहुंची तो चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।
बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। बस का इमरजेंसी गेट खोलकर रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकला। हादसे के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



