आगमपुर में फैली सनसनी: सब्जी लेने गया युवक कुएँ में मिला मृत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगमपुर गाँव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन से लापता युवक का शव गाँव के बाहर बने कुएँ में मिला। मृतक की पहचान अरविंद कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामकिशोर राजपूत निवासी आगमपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम अरविंद सब्जी लेने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने गाँव के बाहर स्थित कुएँ में एक शव तैरता देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और गाँव में दहशत फैल गई।
सूचना पर पहुँची शाहाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएँ से बाहर निकालकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर से पूरे गाँव में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियाँ छोड़ गया है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



