आगमपुर पुलिया के डायवर्जन पर ट्रक फंसा, तीन घंटे जाम में फंसे स्कूली बच्चे और वाहन
शाहाबाद (आरएनआई) शाहाबाद-पाली मार्ग पर स्थित आगमपुर पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर सोमवार को एक ओवरलोड ट्रक फंस जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें स्कूली बच्चों से भरी बसें भी फंस गईं। हैरानी की बात यह रही कि तीन घंटे तक जाम लगा रहा, लेकिन कोई ट्रैफिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
गौरतलब है कि आगमपुर पुलिया पिछले साल जुलाई में बाढ़ में बह गई थी, जिसके बाद चीनी मिल और पीडब्ल्यूडी ने आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग और पैंटून पुल का निर्माण कराया था। हालांकि लगातार बारिश के कारण डायवर्जन की मिट्टी कई जगह से कट गई थी, जिसे कई बार मरम्मत कर आवागमन सुचारू किया गया।
सोमवार को ट्रक के फंसने से पैंटून पुल और डायवर्जन, दोनों जगह जाम लग गया। लगभग तीन घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



