अवैध मदिरा पर अंकुश लगाने को चलाया जाएगा विशेष अभियान : जिलाधिकारी
संयुक्त टीमों का गठन, गैंगस्टर एक्ट तक की होगी कार्रवाई : अनुनय झा
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए 06 सितम्बर 2025 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आबकारी, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।
टीम-1 : उप जिलाधिकारी सदर, आबकारी निरीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारी सदर व समस्त स्टाफ
टीम-2 : उप जिलाधिकारी शाहाबाद, आबकारी निरीक्षक शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद
टीम-3 : उप जिलाधिकारी संडीला, आबकारी निरीक्षक संडीला, क्षेत्राधिकारी संडीला व स्टाफ
टीम-4 : उप जिलाधिकारी बिलग्राम, आबकारी निरीक्षक बिलग्राम, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम व स्टाफ
टीम-5 : उप जिलाधिकारी सवायजपुर, आबकारी निरीक्षक सवायजपुर, क्षेत्राधिकारी सवायजपुर व स्टाफ
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल माफिया व तस्करों की सूची तैयार की जा चुकी है। इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और गुण्डा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिया कि संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग हो और प्रत्येक टीम प्रतिदिन दबिश दे। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नम्बर 14405 और व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन बिना भय सूचना दे सकें। सभी आबकारी दुकानों पर इन नम्बरों का अंकन अनिवार्य किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए टीमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, राज्य कर अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी एवं परिवहन निगम अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित करें। संबंधित थानों की पुलिस के सहयोग से ही टीमें विशेष प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



