अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
जौनपुर (आरएनआई) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय में बी.कॉम ऑनर्स एवं एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर, विज्ञापन, क्विज, वाद-विवाद, भाषण आदि विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि एवं विभाग के आचार्य, भारतीय वाणिज्य संगठन के पूर्व अधिशासी उपाध्यक्ष डॉ. मानस पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य दिवस व्यापार, नवाचार एवं रोजगार के माध्यम से अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन में वाणिज्य के महत्व को समझने और स्वीकारने का दिन है।
डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज विश्व की अनेक अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ व्यापारिक समझौतों के लिए उत्सुक हैं।
विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:
पोस्टर प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: खुशी यादव
द्वितीय स्थान: अनुष्का प्रजापति
रंगोली प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: रूपाली एवं उन्नति
द्वितीय स्थान: सृष्टि
विज्ञापन प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: कौशीकी एवं नबा
द्वितीय स्थान: शिवम एवं आदित्य
फ्लायर डिजाइन प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: विजयांश बैंकर
द्वितीय स्थान: देवांश श्रीवास्तव
ब्लिट्ज क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: अर्पिता, रिया एवं उज्जवला
द्वितीय स्थान: आदित्य, शिवम एवं हर्ष
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: देवांश श्रीवास्तव
द्वितीय स्थान: फरहान
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के साथ विभागीय सदस्य डॉ. सुशील, डॉ. अंजनी मिश्र, डॉ. निशा, प्रिंस सिंह एवं नितिन चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपांजलि गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश उपाध्याय द्वारा किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



