SHO अरुण राय मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी गिरफ्तार, विवादों से रहा पुराना नाता – जालौन में मचा हड़कंप

Dec 8, 2025 - 11:55
 0  378

जालौन (आरएनआई) कुठौंद थाना परिसर में थानाप्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत के बाद अब मामला हत्या की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपी महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।

घटना बीते शुक्रवार रात की है, जब थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कमरे में निरीक्षक अरुण राय खून से लथपथ गंभीर हालत में पड़े थे और उनके पास ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर मिली। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा गोली चलने के तुरंत बाद कमरे से निकलती दिखी थी। उसने पुलिसकर्मियों को यह कहकर सतर्क किया कि “साहब ने खुद को गोली मार ली”, जिसके बाद वह वहां से चली गई।

पत्नी ने उठाया हत्या का संदेह
मृतक की पत्नी, माया राय ने इस घटना को आत्महत्या मानने से साफ इंकार किया है। उन्होंने मीनाक्षी के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके पति की मौत में उसकी सीधी भूमिका है। पत्नी की शिकायत और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

रविवार को मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

संबंधों और लेन-देन के एंगल की जांच
सूत्रों के अनुसार, मीनाक्षी के साथ अरुण राय के निजी विवाद की बात भी सामने आई है। यह भी चर्चा में है कि मीनाक्षी ने महंगा हार और अन्य उपहार लिए थे, साथ ही फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में रही है मीनाक्षी
बताया जाता है कि मीनाक्षी शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2019 में पीलीभीत में तैनाती के दौरान सिपाही व दरोगा को ब्लैकमेल करने जैसे आरोपों के चलते वह सुर्खियों में रही थी। विवाद बढ़ने पर उसका तबादला किया गया था। अब एक बार फिर वह गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.