MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया योग, बोले- ये पीएम मोदी के विजन का परिणाम कि दुनिया योग कर रही है

योग, स्वस्थ जीवन के साथ ही मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है

Jun 21, 2024 - 13:26
Jun 21, 2024 - 13:29
 0  594
MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया योग, बोले- ये पीएम मोदी के विजन का परिणाम कि दुनिया योग कर रही है

पन्ना (आरएनआई) आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, भारत की सनातन परंपरा “योग” का महत्व आज पूरी दुनिया समझ चुकी है इसलिए आज के दिन यानि 21 जून को दुनिया के 175 से ज्यादा देश योग पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और योग करते हैं, भारत में तो आज का दिन योग के नाम ही रहता है, मध्य प्रदेश में भी योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, इसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी जन प्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी शामिल हुए। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में शमिल हुए उन्होंने श्री जुगल किशोर भगवान के मंदिर प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व नागरिकजन उपस्थित रहे।

वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से अनुपम उपहार है, यह स्वस्थ जीवन के साथ ही मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। योग हमारी पुरातन और महान संस्कृति का द्योतक होने के साथ ही कला और संस्कृति का प्रमुख संगम भी है।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया था। आज सारा विश्व योग दिवस मना रहा है, भारत द्वारा संपूर्ण विश्व को दिया गया योग ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का प्रबल उदाहरण है।

वीडी बोले- आइये, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प को दोहरायें। इसके साथ ही अपने परिचित, मित्र और परिवारजनों को भी योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 175 से ज्यादा देश भारत की योग परंपरा को अपना रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0