27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, जानिए क्या है स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tuesday, August 26, 2025 - 20:00
0
27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, जानिए क्या है स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली (आरएनआई) भगवान गणेश की उपासना वैसे तो प्रतिदिन की जाती है, लेकिन भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष विशेष रूप से विघ्नहर्ता गणपति की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में देशभर में हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। भक्तजन इस दिन घरों, दफ्तरों, दुकानों और मंदिरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर दस दिनों तक श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस दौरान मोदक, मोतीचूर के लड्डू, खीर और मालपुआ जैसे विशेष भोग लगाकर गणेशजी को प्रसन्न करने की परंपरा है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार, 27 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व का उत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में गणपति स्थापना करना अत्यंत मंगलकारी होगा। इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ इंद्र-ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं, पर्व बुधवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।

पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्योदय प्रातः 5 बजकर 57 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक का होगा। निशिता काल में भी पूजा की जा सकती है, जिसका समय रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

इस प्रकार इस वर्ष की गणेश चतुर्थी न केवल पारंपरिक आस्था बल्कि दुर्लभ योगों के संयोग के कारण भी विशेष महत्व रखती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User