धनतेरस आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, मंत्र जाप और क्या खरीदें-क्या नहीं

Saturday, October 18, 2025 - 12:01
0
धनतेरस आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, मंत्र जाप और क्या खरीदें-क्या नहीं

नई दिल्ली (आरएनआई) – कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज 18 अक्तूबर को देशभर में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। खरीदारी, पूजा और मंत्र-जाप के शुभ समय को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

शुभ स्नान और पूजा की शुरुआत

– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
– घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और भीतर लक्ष्मी जी के चरण चिह्न अंकित करें।
– माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार (16 प्रकार की सामग्री) से पूजा करें।
– भगवान धन्वंतरि को कुमकुम, अक्षत, माला, तुलसी, दूध और मक्खन का भोग अर्पित करें।
– पीतल की वस्तु खरीदकर उन्हें समर्पित करना शुभ माना गया है।
– पूजा के बाद तीनों देवताओं की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

शुभ मंत्र

कुबेर धन मंत्र:
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः।

कुबेर बीज मंत्र:
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्मीकुबेराय नमः॥

धन्वंतरि मंत्र:
ओम नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
… श्री औषधचक्र नारायणाय नम:

महालक्ष्मी मंत्र (108 जप हेतु):
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः।
(कमलगट्टे की माला से 108 बार जप)

शाम की परंपरा

– आटे का चौमुखा दीपक बनाकर उसमें तिल या सरसों का तेल भरकर दक्षिण दिशा में जलाएं।
– रात में 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। हर दीपक में एक कौड़ी भी रखें।

क्या खरीदना शुभ

• सोना, चांदी के सिक्के
• पीतल, तांबे, स्टील के बर्तन
• नई झाड़ू
• वाहन (यदि उपयुक्त मुहूर्त हो)
• टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान

इन चीज़ों से करें परहेज

• कांच की वस्तुएं
• एल्यूमिनियम और लोहे के बर्तन
• काले कपड़े या काली चीजें
• चाकू, कैंची और नुकीले उपकरण

वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त नहीं

द्रिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस से भाईदूज तक वाहन खरीदना शुभ नहीं माना गया है। हालांकि अक्तूबर के अंत में ये मुहूर्त बनेंगे:
• 24 अक्तूबर सुबह 06:28 से 25 अक्तूबर 01:19 तक
• 29 अक्तूबर शाम 17:29 से 30 अक्तूबर सुबह 06:32 तक
• 30 अक्तूबर सुबह 06:32 से 10:06 तक
• 31 अक्तूबर सुबह 10:03 से 1 नवम्बर सुबह 06:33 तक

आज का चौघड़िया मुहूर्त

दिन के शुभ समय:
– शुभ: 07:49 से 09:15
– लाभ: 13:32 से 14:57
– अमृत: 14:57 से 16:23
– चर: 12:06 से 13:32

रात्रि के चौघड़िया:
– लाभ: 17:54 से 19:28
– शुभ: 21:02 से 22:36
– अमृत: 22:36 से 19 अक्टूबर 00:10
– लाभ: 04:52 से 06:26 (19 अक्टूबर)

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User