14 वां गणेश महोत्सव शुभारंभ, शोभायात्रा के बाद पंडाल में विराजे गजानन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव का कस्बा कछौना में वुधवार को धूमधाम से शोभा यात्रा के बाद गजानन की स्थापना के बाद मिश्रा बांधों के गीत संगीत और ओजस्वी वाणी से सुंदरकांड पाठ के साथ शुभारंभ हो गया। कस्बा आध्यात्मिक वातावरण में रंग गया है। यह उत्सव 27 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के द्वारा लगातार कई वर्षों से कराया जाता है। वर्तमान समय में यह महोत्सव आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो गया है। जिसे लोग इंतजार करते हैं। वुधवार को श्री गणेश प्रतिमा के साथ कस्बा में शोभा यात्रा निकाली गई। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। जिनका सजीव चित्र देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गणेश जी की मनमोहक छवि को श्रद्धालु निहारने में मंत्रमुग्ध हो गए।कार्यक्रम स्थल कस्बा की गोल बिल्डिंग पुरानी बाजार के पास होता है। प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत 9:30 बजे से देर रात तक होती है। प्रतिदिन नियत समय पर आरती के साथ भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जय गणेश से लेकर गणपति बप्पा मोरया तक की गूंज से कछौना कस्बा आध्यात्मिक वातावरण में गुंजायमान हो गया है। पंडाल की सुंदरता काफी मनमोहक है। मिश्रा बन्धुओं प्रयागराज के माध्यम से गीत संगीतमय वातावरण में सुंदरकांड का पाठ गायन का किया गया। जिसमें सभी भक्त झूम गए। मिश्रा बन्धुओं की बेहतरीन प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस कार्यक्रम के प्रयोजक उद्यमी सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल रहें।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्ता उर्फ बबलू, संस्थापक नेताजी राव मराठा, विपुल गुप्ता, तुलसी गुप्ता, पिंकी गुप्ता, बाराती गुप्ता, छोटे शुक्ला, मनोज पांडेय, विशाल गुप्ता, श्याम जी गुप्ता उर्फ अंशु गुप्ता, अनूप गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, अंकुल सोनी, पी०डी० टेलीकॉम के संचालक हरिशरण गुप्ता व हरिओम गुप्ता, सुनील सोनी, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना भैया, शिव नारायण सिंह, व्यापार मंडल के संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित सभासद गण, व्यापारी श्रद्धालु मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



