हर ब्लाक मे 02 माडल समूह बनाया जायेः-जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद मे समूह को सशक्त बनाकर उनकी प्रगति की निगरानी कर सुनिश्चित करते हुये उनकी आय 01 लाख से अधिक कर लखपती दीदी बनायी जाये। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि अपने विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों के परिवार मे एक महिला को समूह से जोड़ा जाये। समूह का बैक खाता खुलवाने मे उनकी मदद की जाये, जिससे उनको खाता खुलवाने मे किसी तरह की समस्या न हो। महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर उन्हें प्रसंस्करण पैकेजिंग पर जोर दिया जाये। नये समूहो का गठन किया जाये। जो समूह सक्रिय नही है उन्हें सक्रिय किया जाये। हर गांव मे विद्युत सखी का चयन किया जाये। हर ब्लाक मे 02 माडल समूह बनाया जाये। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर, उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने मे मदद की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

