हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

Jul 12, 2026 - 16:23
Jul 12, 2026 - 16:23
 0  378
हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया वृक्षारोपण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

हरदोई। वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला पंचायत परिसर एवं ग्राम कराही स्थित हनुमान मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत परिसर तथा हनुमान मंदिर परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रेमावती ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान मातृशक्ति और धरती माता के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रेरणादायी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कराही स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा सह कार्यालय मंत्री अर्जुन सिंह चंदेल, सुनील त्रिपाठी, शील गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)