हरदोई के पर्यटन स्थलों एवं चौराहों के कायाकल्प में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर जो भी पर्यटन संबंधी सौंदर्यीकरण कार्य होने हैं, उनमें तत्काल प्रभाव से गति लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराए
जनपद के प्रमुख मंदिर जैसे चतुर्भुज भगवान मंदिर, बाबा देव स्थान, और मां कसूमरा देवी मंदिर (बावन) आदि में चल रहे अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों की प्रगति जांची गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पर्यटन कार्यों का उद्देश्य न केवल स्थलों का सौंदर्यीकरण है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है तथा नुमाइश चौराहे का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश भी दिए
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि यदि कार्यों में अनावश्यक देरी पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ,अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



