सीएम सुक्खू बोले — हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की होगी विस्तृत जांच
तपोवन (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि राज्य सरकार हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की विस्तृत जांच करवाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक किए गए खर्च का ऑडिट प्रधान महालेखाकार कार्यालय द्वारा किया जा रहा है ताकि संपूर्ण वित्तीय विवरण स्पष्ट रूप से सामने आ सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना गरीबों और जरूरतमंदों के उपचार के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन योजना की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए निजी मेडिकल स्टोर और निजी अस्पतालों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार करार देते हुए कहा कि योजना में कई स्तरों पर अनियमितताएँ हुई हैं, जिनकी पूरी पड़ताल जरूरी है।
उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को वर्ष में चार माह तक हिमकेयर कार्ड बनाने की अनुमति दी गई थी, जिसके चलते बिना किसी रोकटोक के कार्ड बनाए गए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर जरूरतमंद को कार्ड मिलना चाहिए, लेकिन इस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर लाभार्थियों की सूची में भी गड़बड़ी की गई।
सुक्खू ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी और योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुँचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



