सांडी में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 10,900 रुपये नकदी व अवैध हथियार बरामद
हरदोई (आरएनआई) थाना सांडी क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित श्रवण कुमार निवासी ग्राम कुंवरियापुर थाना सांडी ने 25 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 दिसंबर को मायरा हॉस्पिटल सांडी के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठाकर सांडी तिराहे पर उतार दिया और उनकी जेब से 20 हजार रुपये नकद व आधार कार्ड लूट लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने 26 दिसंबर को एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी प्रदीप उर्फ दीपु निवासी जनपद कन्नौज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी के कब्जे से 10,900 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस तथा वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

