समिति ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर की शिव पूजा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सभी को दिया संदेश
फतेहपुर (आरएनआई) युवा विकास समिति ने भिटौरा रोड स्थित मवई ग्राम के वृद्धाश्रम में एक साथ पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में 20 पौधों का वृक्षारोपण कर हरियाली और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, जीवन की छांव भी हैं, जिनके बिना भविष्य की कल्पना अधूरी है। इसके बाद सावन के पहले दिन वृद्धजनों के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और मंत्रोच्चार के साथ शिव पूजन का आयोजन किया गया। धूप, दीप, चंदन, फूल और फल के साथ भक्तिभाव से पूजा की गई। ओम नमः शिवाय की गूंज से वृद्धाश्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। पूजा के समापन पर आरती हुई और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे जहां भी संभव हो, पौधारोपण करें और हरीतिमा को बढ़ाने में सहयोग दें। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता जताते हुए हर नागरिक से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस विशेष अवसर पर संगठन प्रमुख संजयदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, अमित, ज्ञान तिवारी, शिवम, अशोक यादव, दीप कुमार, सुशील समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

