श्रावण आस्था: डीएम-एसपी नंगे पांव पहुंचे सकाहा मंदिर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
श्रद्धा व मर्यादा के साथ अधिकारियों ने निभाई जिम्मेदारी, दिए जरूरी निर्देश।
हरदोई (आरएनआई) श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है। इसी कड़ी में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक कृष्णनगर वर्मा ने बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सकाहा मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
आस्था की मर्यादा का पालन करते हुए दोनों अधिकारी नंगे पांव और कमर से बेल्ट उतारकर मंदिर प्रांगण में पहुंचे, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच एक सकारात्मक संदेश गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, मार्गों, प्रवेश व निकासी मार्गों सहित सभी संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
श्रद्धालुओं को हर स्तर पर मिले सुविधा
निरीक्षण के बाद डीएम-एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) हर समय तैनात रहें।
जन सहयोग से ही होगा आयोजन सफल
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और व्यापारियों से अपील की कि वे व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा, "श्रावण मास की यह कांवड़ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जन-आस्था का प्रतीक है। इसका शांतिपूर्ण और सफल आयोजन हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



