यूपी: मजदूर की पत्नी को 1.04 करोड़ का आयकर नोटिस, पैन कार्ड से धोखाधड़ी की आशंका

मुरादाबाद में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला श्रमिक को आयकर विभाग ने 1.04 करोड़ का नोटिस भेजा है। इससे उसका परिवार परेशान है। महिला ने अधिकारियों को अपनी व्यथा बताई।

Jul 6, 2025 - 14:51
 0  54
यूपी: मजदूर की पत्नी को 1.04 करोड़ का आयकर नोटिस, पैन कार्ड से धोखाधड़ी की आशंका

मुरादाबाद (आरएनआई) आयकर विभाग ने ठाकुरद्वारा के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की पत्नी को 1.04 करोड़ का नोटिस भेजा है। परेशान महिला ने समाधान दिवस में अपनी व्यथा सुनाई। महिला को आशंका है कि किसी ने उसके खाते और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है।

इस मामले में उसने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के सूरजननगर निवासी पिंकी रानी ने एसडीएम प्रीति सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह गृहिणी है। जनपद बिजनौर के थाना नहटोर के गांव इब्राहिमाबाद निवासी उसके संजीव कुमार भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

महिला के दो खाते पीएनबी और एसबीआई की नहटोर शाखा में हैं। खातों से वह मामूली लेनदेन करती है। आयकर विभाग ने अनुच्छेद 148 के तहत महिला के मायके सूरजननगर के पते पर 1.04 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

नोटिस 2021-22 के आय की समीक्षा करने के बाद आईटीओ-1 के माध्यम से भेजा गया है। नोटिस मिलने से परेशान महिला ने 16 जून को आयकर कार्यालय गई थी। उसने अपने दोनों खातों का विवरण आयकर कार्यालय को दिया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल सका।

पिंकी रानी का कहना है कि किसी ने उसके पैन कार्ड और बैंक खाते का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की है। महिला ने इस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस पर समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी ने ठाकुरद्वारा के थाना प्रभारी को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आयकर अधिकारियों का कहना है कि किसी ने पैसा भेजने के लिए महिला के पैन कार्ड का दुरुपयोग किया है। इस प्रकार की अन्य शिकायतें पहले भी विभाग को मिल चुकी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.