युवा नेता संचित अग्रवाल ने नौनिहालों के साथ किया पौधारोपण कर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश

Jul 13, 2026 - 23:20
Jul 13, 2026 - 23:20
 0  27
युवा नेता संचित अग्रवाल ने नौनिहालों के साथ किया पौधारोपण कर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश

कछौना(हरदोई): सन शाइन स्कूल कछौना में युवा नेता संचित अग्रवाल ने पौधारोपण अभियान के तहत नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ पौधारोपण किया। नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ पौधारोपण से एक यादगार पल बन गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस अभियान को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया है। "एक पेड़ मां के नाम" की पहल ने जन-जन को मुहिम से जोड़ दिया है। उन्होंने नौनिहालों से कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की व्यवस्था हम सबको ही करनी है। पौधारोपण अभियान से पर्यावरण की सुरक्षा होगी। माँ नाम से पेड़ लगाने से आपकी तरफ से मां के लिए एक अनमोल उपहार होगा। सभी के प्रयास से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

इस अवसर पर सनशाइन स्कूल के प्रबंधक सुनील सोनी, प्रधानाचार्य शोएब सर, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अजय बाजपेई, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, राहुल अग्रवाल, एकता मंच के संयोजक दरोगा सिंह, महामंत्री अवधेश गुप्ता सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे। आमजनमानस का कहना है कि यह अभियान फोटो सेशन तक सीमित ना रहे, पौधों की सुरक्षा व संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)