मुजफ्फरपुर में नकली विदेशी शराब फैक्टी का खुलासा, जमीन के अंदर से निकलने लगा स्प्रिट, बोतले

Jun 29, 2025 - 13:21
Jun 29, 2025 - 15:27
 0  162

मुजफ्फरपुर  : शराबबंदी वाले बिहार में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया. दरअसल मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की करवाई में अलग अलग ब्रांड के शराब की बोतल में नकली विदेशी शराब बनाने के खेल का खुलासा तब हुआ जब टीम ने जमीन खोदना शुरू किया और जमीन के अंदर से नकली शराब की तैयार बोतले, स्प्रिट, रैपर और ढक्कन मिला. बताया गया की इस छापामारी में टीम ने भारी मात्रा में स्प्रिट के साथ तैयार अलग अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतले और ब्रांडेड कंपनी के रैपर बरामद किए, हालाकि तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही मौके से भाग निकला.

बताया गया की उत्पाद विभाग ने सूचना के आधार पर ये करवाई की. जहा तस्करो ने पुलिस की आंखो में धूल झोंकने के लिए जमीन के अंदर भारी मात्रा में स्प्रिट के भरे हुए गैलन और तैयारी विदेशी शराब की बोतले को दफन कर रखा था, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने जमीन खोद कर बाहर निकाला. यह कारवाई हथौड़ी थाना क्षेत्र में की गई. हालाकि इस कारवाई में तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही मौके से भाग निकला.

जानकारी देते हुए बताया कि बोचहा प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड चार फकीरा सिमरी में कारवाई के दौरान नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जिसमे टीम ने जमीन के अंदर से लगभग 13 गैलन स्प्रिट बरामद किया गया जिसकी मात्रा लगभग 455 लीटर के आसपास है, वही तैयार 198 बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया साथ ही 710 खाली बोतल और रैपर अलग अलग ब्रांड का बरामद किया गया ढक्कन के साथ. उत्पाद विभाग आगे की करवाई के साथ ही कारोबारियों को चिन्हित करने में जुटी.!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0