मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को न रखा जाए लंबित: जिलाधिकारी

Aug 13, 2025 - 19:32
Aug 13, 2025 - 19:50
 0  351
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को न रखा जाए लंबित: जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) बुधवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना के अंतर्गत लाभान्वित कराया जाए। योजना के अंतर्गत ऋण अवमुक्तिकरण में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाई जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक बैंकों द्वारा 924 युवा उद्यमियों को लाभान्वित कराया जा चुका है। बैंकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि 24 घंटे के अंदर एक हजार युवा उद्यमी ऋण अवमुक्तिकरण की लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविंद रंजन व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)