मिशन शक्ति 5.0 : पुलिस महानिरीक्षक ने संडीला मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा हेतु दिए सख्त निर्देश
हरदोई (आरएनआई) मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र श्री सुजीत पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक हरदोई के साथ थाना संडीला मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया और महिलाओं की सुरक्षा व सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला संबंधी प्रत्येक शिकायत/सूचना को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेकर उसका त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी परामर्श तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए, जिससे महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।
निरीक्षण के उपरांत आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना संडीला क्षेत्र के प्रमुख तिराहों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संडीला, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), क्षेत्राधिकारी संडीला सहित थाना संडीला के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



