बरसात में भी शाहाबाद मंडी स्थित इफको बिक्री केंद्र पर यूरिया खाद के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भूखे-प्यासे लाइन में खड़े — प्रशासन बेपरवाह
हरदोई (आरएनआई) खाद के लिए किसान किस हद तक परेशान हो रहे हैं, इसकी बानगी मंगलवार को शाहाबाद मंडी स्थित इफको बिक्री केंद्र पर देखने को मिली। सुबह से तेज बारिश के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे घंटों लाइन में खड़े रहे — किसी को छांव नसीब नहीं हुई। ऐसे में स्थिति तब और अधिक विकट हो जाती है जब नियम-कानून की सख्ती किसानों की खाद पाने की उम्मीदें तोड़ देती है। सरकारी व्यवस्था के अनुसार किसानों को कहा जा रहा है कि आधार के साथ, भूलेख सत्यापन जैसे नियम पूरे किए बिना खाद नहीं मिलेगी। ऐसे में अशिक्षित किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बहुत से ऐसे किसान है जो बंटाई खेती कर रहे हैं।ऐसे खतौनी के अभाव में उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। सिस्टम की प्रक्रिया को समझने के लिए किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं, महिलाएं सिस्टम की प्रक्रिया नहीं समझ पा रहीं और फिर भी उन्हें लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
लाइन में खड़ी एक महिला किसान ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि "सुबह छह बजे से दो बच्चों के साथ लाइन में हूं, भीग गई, भूखी हूं, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। अधिकारी तो दूर, कोई देखने तक नहीं आया।" इतने जद्दोजहद के बाद कई किसानों को खाद मिली, लेकिन उससे अधिक संख्या में लोग खाली हाथ लौटते नजर आए। किसानों ने मांग की है कि मंडी स्थित इफको बिक्री केंद्र पर बेहतर व्यवस्था हो, साथ ही खाद वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



