फतेहपुर: राज्य महिला आयोग ने सुनीं पीड़ित महिलाओं की शिकायतें, CHC और इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर दीं जरूरी हिदायतें

Aug 6, 2025 - 19:59
Aug 6, 2025 - 20:03
 0  162
फतेहपुर: राज्य महिला आयोग ने सुनीं पीड़ित महिलाओं की शिकायतें, CHC और इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर दीं जरूरी हिदायतें

फतेहपुर (आरएनआई) राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में थाना प्रभारियों के साथ लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों से कहा कि थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाली महिलाओं के उत्पीड़न आदि से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर पीड़िता को शासन की मंशानुरूप त्वरित न्याय दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि थाना व चौकी में लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द निराकरण करे। 

महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाये। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया तत्पश्चात सदस्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम का निरीक्षण कर साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता आदि को देखा और प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की हिदायत दी। साथ ही थाना हथगाम का भी निरीक्षण किया और महिलाओं से संबंधित शिकायती पत्रों के निस्तारण की आख्या को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सदस्या ने संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज मवई हथगाम का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा एवं बालिकाओं से संवाद कर उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0