पेड़ से लटका मिला युवक का शव, महिला ने लगाई फांसी

Jul 23, 2025 - 20:12
Jul 23, 2025 - 20:14
 0  1.1k

फतेहपुर (आरएनआई) चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर में घर से लापता हुए 20 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। इसी प्रकार थरियांव थाने के ग्राम रामपुर में संदिग्ध अवस्था में 27 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
जानकारी के अनुसार रूस्तमपुर गांव निवासी राम सिंह का पुत्र सुमित मंगलवार की शाम घर से निकल पड़ा और वापस नहीं लौटा। काफी देर बीत जाने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। आज सुबह जब गांव वाले शौचक्रिया के लिए जा रहे थे तब गांव वालों ने सुमित का शव पेड़ पर लटका देखा। गांव वालों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर थरियांव थाने के रतीपुर गांव निवासी अन्नू की 27 वर्षीय पत्नी अनीता ने संदिग्ध अवस्था में मंगलवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पति अन्नू ने बताया कि उसने अनीता के साथ ढाई वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। कल शाम बर्तन धोने को लेकर वाद-विवाद हो गया। जिस पर उसने एक थप्पड़ जड़ दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0