धूमधाम और आस्था के साथ निकली पठकाना रामलीला की शिव बारात शोभायात्रा

Sep 13, 2025 - 12:55
Sep 13, 2025 - 12:55
 0  216
धूमधाम और आस्था के साथ निकली पठकाना रामलीला की शिव बारात शोभायात्रा

हरदोई (आरएनआई) श्रीरामलीला मेला मोहल्ला पठकाना, शाहाबाद की बहुप्रतीक्षित शिव बारात शोभायात्रा गुरुवार देर रात आस्था, श्रद्धा और उत्साह के बीच निकाली गई। कस्बे की करीब 9 दशक पुरानी यह परंपरा हर बार की तरह इस बार भी नगरवासियों को भावविभोर कर गई।

शोभायात्रा की शुरुआत व स्वागत

शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिसर के सामने विधिवत पूजा, तिलक और आरती के बाद हुआ। दूल्हे रूपी शिव और उनकी बारातियों का स्वागत मेला अध्यक्ष बबलू मिश्रा के आवास पर किया गया, जहाँ स्वल्पाहार की व्यवस्था थी।

गाजे-बाजे, झांकियाँ और धार्मिक उत्साह

शोभायात्रा में गाजे-बाजे और भक्तिरस में डूबी दर्जनों मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। शिवजी के गणों, भूत-प्रेतों, पिशाचों और गंधर्वों के रूपों ने धार्मिक अनुष्ठान को और भी सजीव बना दिया।
सड़कों के दोनों ओर से नगरवासी, बच्चे, महिलाएँ और आसपास के ग्रामीण शाम से ही झांकियों के दर्शन के लिए जुटे रहे। कई स्थानों पर छतों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

मार्ग व सुरक्षा व्यवस्था

शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों—स्टेट बैंक, घास मंडी तिराहा, राष्ट्रपिता स्कूल, बड़ीबाजार, घंटाघर, सर्राफाबाजार, चौक, बालाजी मंदिर—से होती हुई सरदारगंज चौकी के आगे सम्पन्न हुई।
सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस ने कड़ी और चाक-चौबंद व्यवस्था की, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सका।

मेला समिति की सक्रिय भूमिका

शोभायात्रा के दौरान मेला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी तरह तैनात और सक्रिय रहे। अध्यक्ष संजय मिश्रा ‘बबलू’, मंत्री ऋषि मिश्रा, महामंत्री अनमोल गुप्ता, व्यवस्थापक टीम से मधुप मिश्रा, अनुराग, पुष्पेंद्र मिश्रा, संजू पंडित, सर्वेश मिश्रा, रामजी तिवारी, ललित मोहन मिश्रा, अरुण अग्निहोत्री आदि व्यवस्था संभालते दिखे।

मेला मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित के अनुसार इस बार की शिव बारात शोभायात्रा में दर्शकों की उपस्थिति, श्रद्धा और सहभागिता पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)