देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

Nov 2, 2025 - 16:24
 0  54
देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

देहरादून (आरएनआई) उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। शनिवार सुबह वह हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसके बाद दोपहर में देहरादून पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति आज राष्ट्रपति निकेतन स्थित अपने आशियाने में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू रविवार, 3 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वह नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अपने दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू कैंचीधाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्ण रिहर्सल की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के तहत चार हेलिकॉप्टर पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और उनकी उड़ान संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसी क्रम में नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव स्थित सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। सैन्यधाम में संग्रहालय, थिएटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर बलिदानियों की गाथाएं और उनके पराक्रम की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.