जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर कराया जाएगा निस्तारण: प्रदीप गर्ग

Jun 22, 2025 - 19:02
Jun 22, 2025 - 19:13
 0  324
जिला कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के स्टेट बैंक के समीप आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहंुचे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कार्यालय का फीता काटा। प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय पांडेय व प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। 

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि उद्घाटन का उद्देश्य आम व्यापारियों की समस्याओं सुनी जा सके। छोटे व्यापारी यहां आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण करवाया जा सके। किसी भी ट्रेड का व्यापारी हो उसकी समस्याओं का निदान करना हमारा दायित्व है। व्यापारी उत्पीड़न बंद होना चाहिए। नहीं तो अब सड़क पर उतरने का कार्य किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का बहिष्कार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिनव यादव ने कहा कि जिला कार्यालय में हर समय एक स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्क्रैप मोहम्मद शमी, प्रदेश अध्यक्ष महिला डॉ. माधुरी साहू, महिला जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संगठन मंत्री रवि तिवारी, महामंत्री अमित शरण बॉबी, अमित सोनी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, आफाक अली, अंकित गुप्ता, आनंद गुप्ता, निरंजन श्रीवास्तव, शुभम शुक्ला, दिनेश साहू, राधेश्याम गुप्ता, विष्णु दीक्षित, अभय गुप्ता, बबला सोनी, अमित सोनी, मोहम्मद इरशाद कादरी, अभिलाष गुप्ता, प्रशांत केसरवानी, नीरज सोनी समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0