जिलाधिकारी ने सीएसआर मद से हो रहे कार्यों की समीक्षा की
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में गुरुवार को विवेकानंद सभागार में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से जनपद में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी, डीसीएम श्रीराम ग्रुप व डालमिया ग्रुप की चीनी मिलों सहित जनपद में स्थापित सभी वृहद औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने चीनी मिलों व अन्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर मद से कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों के सफल उदाहरण भी साझा किए।
बैठक में सीएसआर के तहत प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिया कि आगामी बैठक में विभागीय प्रस्तावों का चयन कर उपस्थित हों, ताकि जनपद में अधिक से अधिक जनहितकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा सकें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



