घर जा रहे पैदल व्यक्ति को बाईक ने मारी टक्कर, तीन घायल, कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ समीप हुयी घटना
हरदोई आरएनआई)बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ समीप घर जा रहे पैदल व्यक्ति को बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जिससे पैदल जा रहे व्यक्ति समेत बाईक पर सवार तीन लोंग घायल हो गए। राहगीर धर्मेन्द्र सिंह की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी गेरह तेतिस लेकर पहुचे ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सक डॉ चंद्रकांत ने तीनो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया
जनपद सीतापुर के थाना सदना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी अनलजीत राज पुत्र रामस्वरूप उम्र 19 वर्ष अपने भाई कमलजीत के साथ बी ए का पेपर देकर गौसगंज से बाईक पर सवार होकर घर जा रहे थे।कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र मे कोथावा-अतरौली मार्ग पर बंशीपारा मोड़ समीप बंशीपुर गांव निवासी मनोज पुत्र मुंशीलाल उम्र 35 वर्ष खेत से पैदल घर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन लोंग घायल हो गए। राहगीर धर्मेन्द्र सिंह की सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस यूपी बत्तीस एफजी गेरह तेतिस लेकर पहुचे ईएमटी सुनील कुमार पाल व पायलेट हरीश कुमार ने तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा मे भर्ती कराया। जहा चिकत्सक डॉ चंद्रकांत ने तीनो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



