गांव आशा से उठी निर्भीक कलम हुई मौन, हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह का असामयिक निधन
हरदोई (आरएनआई) जनपद हरदोई के गांव आशा में एक प्रतिष्ठित क्षत्रिय परिवार में जन्मे वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद और समाजसेवी अखिलेश सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि शिक्षा, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है।
अखिलेश सिंह ने अपनी तेजस्वी और निर्भीक कलम के माध्यम से पत्रकारिता को कई नए आयाम दिए। वे सच्चाई, निष्पक्षता और जनहित के पक्षधर रहे। उनकी लेखनी में जहां व्यवस्था से सवाल करने का साहस था, वहीं समाज को दिशा देने की प्रतिबद्धता भी झलकती थी।समाज को शिक्षित और संस्कारित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने डालसिंह मेमोरियल स्कूल का संचालन प्रारंभ किया। विद्यालय के माध्यम से उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक योगदान दिया। सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर के अनन्य भक्त अखिलेश सिंह ने रेलवे गंज में श्री रामधाम की स्थापना कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। सनातन धर्म की विजय पताका को सुदृढ़ करने में उनका योगदान समाज सदैव याद रखेगा। अखिलेश सिंह अपने से छोटे पत्रकारों के लिए एक मार्गदर्शक और अभिभावक की तरह थे। युवा पत्रकारों को उन्होंने न केवल पेशेवर संस्कार सिखाए, बल्कि कठिन समय में उनका संबल भी बने। पत्रकारिता जगत में वे एक शिक्षक, संरक्षक और प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित थे।आज हरदोई की पत्रकारिता के क्षितिज पर वर्षों से देदीप्यमान यह सूर्य पश्चिमांचल में सदा के लिए विलीन हो गया। उनका जाना एक ऐसा शून्य छोड़ गया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



