केंद्र पर आने वाले किसानों को न्यायपूर्ण ढंग से उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जाए: डीएम
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज उर्वरक वितरण केंद्र बावन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से संवाद किया खाद वितरण की स्थिति की जानकारी ली। वितरण केंद्र के स्टाक रजिस्टर को देखा तथा वितरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को न्यायपूर्ण ढंग से उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व गड़बड़ी क्षम्य नहीं होगी। जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने निर्देशित किया कि आसपास के सभी केंद्रों पर निर्बाध उर्वरक का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

