कलेक्ट्रेट में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: एआईजी स्टांप और सहायक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
शामली (आरएनआई) शामली कलेक्ट्रेट के निबंधक कार्यालय में मंगलवार को बड़ा भ्रष्टाचार पकड़ा गया। विजिलेंस मेरठ की टीम ने एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक अश्वनी कुमार को किसान से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। किसान की शिकायत पर विजिलेंस ने यह कार्रवाई की।
सूत्रों के मुताबिक, बधेव निवासी एक किसान ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी। जमीन की जांच के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर उसने विजिलेंस मेरठ को शिकायत दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ विजिलेंस आजाद सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम तीन वाहनों में मौके पर पहुंची और ट्रैप बिछाकर दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आदर्श मंडी थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मामले का खुलासा होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



