कछौना व गौसगंज में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Aug 12, 2025 - 18:57
Aug 12, 2025 - 18:59
 0  189
कछौना व गौसगंज में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

कछौना हरदोई (आरएनआई)  विधानसभा बालामऊ में कछौना मंडल की तरफ से मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों को सम्मान देने के उद्देश्य से कछौना व गौसगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के दौरान कछौना में मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा, व युवा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष संचित अग्रवाल, ने यात्रा का  शुभारंभ किया। यह यात्रा डाकघर के पास से होते हुए, स्टेशन फाटक से वापस होकर, पुरानी बस्ती से बाबूलाल पुलिया  होकर सदस्य विधानसभा परिषद अशोक अग्रवाल के निज निवास पर संपन्न हुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरा कछौना कस्बा देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं है बल्कि भारत के शौर्य संकल्प और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। 

नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज  के नेतृत्व में गौसगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना है। युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए तन, मन, धन, को भारत मां के चरणों में न्योछावर कर दिया। उनके त्याग से मिली आजादी को संजोकर रखना है। इस अवसर पर कछौना की यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा पदाधिकारी गण, ग्राम प्रधानगण क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित नागरिकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। गौसगंज में तिरंगा यात्रा में विहिप बजरंग दल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति अखिलेश कटियार, विहिप जिला सह मंत्री विनय, गोविंद फौजी, मंडल अध्यक्ष गौसगंज मदन सिंह, सेवानिवृत शिक्षक बाबूराम कनौजिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सहित पदाधिकारी प्रधानगण, क्षेत्र के प्रबुद्धजन ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। यह अभियान जन-जन का है। सभी ने राष्ट्र एकता व सुरक्षा का संकल्प लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)