कछौना में चोरी की वारदात का खुलासाः तीन आरोपी गिरफ्तार
कछौना, हरदोई (आरएनआई) नौ दिन पहले लखनऊ पलिया हाईवे (एनएच 731) पर दिनदहाड़े एक युवक से चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए स्कूटी छीन ली थी। जिसकी पीड़ित युवक द्वारा कोतवाली कछौना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में नौ दिन में लूट की घटना का खुलासा हो गया। कछौना पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का शीघ्र खुलासा होने पर आम जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा हो गई। वही कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास में इजाफा हुआ।
कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ पलिया हाईवे (एनएच 731) पर नौ दिन पहले 13 अगस्त को संडीला के मोहल्ला अशरफ टोला युवक आकाश अपनी स्कूटी से आवश्यक कार्य से कछौना आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाश युवकों ने स्कूटी सवारी युवक से दिनदहाड़े ग्राम टूटियारा के पास स्कूटी छीन ली, मौके से फरार हो गए। इस दिनदहाड़े घटना से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह जादौन ने निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक को तत्काल घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सभी बिंदुओं की जांच की। रास्ते व मार्केट के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। आरोपी युवक की पहचान अंगने लाल पुत्र मनोहर निवासी बरखिरवा थाना बघौली, सुमित पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम चौरा थाना टड़ियावां व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना का खुलासा प्रेम सागर सिंह प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक पन्नालाल सोनी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, तूफान सिंह, विकास शर्मा, बंटी कुमार की टीम ने खुलासा किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



