कछौना: जर्जर मार्ग के निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग, खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का कारण

Oct 27, 2025 - 20:39
Oct 27, 2025 - 20:40
 0  162
कछौना: जर्जर मार्ग के निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग, खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का कारण

कछौना (हरदोई) (आरएनआई) विकासखंड कछौना के ग्राम तेरवा से कछौना व गोठवा मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लगभग एक दशक से अपेक्षित पड़ा है! जिससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है! इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए ग्रामीण शासन से लगातार मांग कर रहे हैं! 
 
बताते चलें विकास खंड कछौना का कछौना से गोठवा संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग मंडी समिति के अंतर्गत आता है जिसकी दूरी लगभग एक किलोमीटर है! लगभग एक दशक से अपेक्षित यह मार्ग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त है! मार्ग में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं! इस मार्ग से कछौना से तेरवा देवनपुर तुसौरा, शंकर खेड़ा, झरिहाई रुदनखेड़ा, सरसंड, अरसेनी आदि दर्जनों गांव के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है! इस दिशा में बालामऊ जंक्शन, प्रमुख बाजार, अस्पताल, विद्यालय होने के कारण सैकड़ो लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है! कई बार वाहन पलटने से दुर्घटनाएं घट चुकी हैं! सड़क की हालत काफी बदहाल है आए दिन नैनीताल इन गड्ढों में गिरकर चुटहिल होते रहते हैं! सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, मरीजों व नैनिहालों को उठानी पड़ती है! इस मार्ग से निकलना जान को जोखिम डालने से कम नहीं है! ग्रामीणों के लगातार कई वर्षों से मांग के बावजूद सड़क के निर्माण की कोई सुध नहीं ले रहा है! जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है! मंडी सचिव ने बताया कि सड़क की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी!

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)