एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन

Jul 12, 2026 - 20:19
Jul 12, 2026 - 22:03
 0  297
एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन

कछौना (हरदोई) प्रदेश सरकार रविवार को हरियाली का नया इतिहास के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान में सभी विभागों के साथ जन भागीदारी से एक नया लक्ष्य अर्जित किया एक दिन में लाखों की संख्या में पौधे रोपित किये जा रहे हैं परंतु उचित देखरेख के अभाव व बिना ट्री गार्ड के कारण चंद दिनों में सूख जाते हैं अथवा छुट्टा जानवर चर जाते हैं विधायक रामपाल वर्मा ने विकासखंड कोथावां की ग्राम सभा नगवा में वृक्षारोपण महा अभियान 2026 के अंतर्गत पौधा रोपण किया उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा पेड़ लगाना न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव भी है इसी क्रम में सभापति व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विकासखंड कछौना के ग्राम सभा पत्सेनी की वाटिका में पौधारोपण किया उन्होंने कहा एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित इस अभियान में सभी पौधे मातृ सम्मान और स्मृति को समर्पित है नगर पंचायत कछौना पत्सेनी की अधिशाषी अधिकारी देवांशी दीक्षित लिपिक जेबी सिंह एवं सभासद और नगरवाशियो ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण किया अस्थाई गौशाला कटियामऊ में ग्राम प्रधान सुशीला देवी व खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र ने वृक्ष!रोपण किया सभी ग्राम पंचायत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हरित पंचायत के वृहद वृक्षारोपण ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवो ने किया इसी क्रम में कोतवाली कछौना के थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ कोतवाली कछौना प्रांगण में वृक्षारोपण किया थाना हरा भरा होने से एक नया स्वरूप मिलेगा इस अभियान में जागरूक नागरिक शिक्षक विद्यार्थी किसान स्वयंसेवी संस्थाएं युवक मंगल दल व्यापारी बंधु डॉक्टर सभी विभाग किसान उत्पादक महिला समूह सामाजिक संगठन ग्राम पंचायत बढ़-चढ़कर मुहिम का हिस्सा बने सभी ने वृक्षारोपण कर पौधे संरक्षित करने का संकल्प लिया जिससे हमारी धरती हरी भरी बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)