इंडो-नेपाल सीमा पर जाली नोट तस्करी का खुलासा, एसएसबी–एसटीएफ की कार्रवाई में दो गिरफ्तार
ड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी, एसटीएफ और हरलाखी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से जाली नोट, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
यह कार्रवाई हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन बॉर्डर के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालपुर निवासी भोगी महतो के पुत्र मुकेश महतो और चौधरी पंडित के पुत्र सिकिल पंडित के रूप में हुई है। दोनों को नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ा गया।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसबी और एसटीएफ, सीतामढ़ी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के जरिए जाली नोट लेकर भारत आने वाला है। सूचना के आधार पर एसएसबी, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने सीमा स्तंभ संख्या 284/20 से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान नेपाल की ओर से नीले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश करते दिखे। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान मुकेश महतो और सिकिल पंडित के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान मुकेश महतो की जेब से 200 रुपये के 173 जाली नोट बरामद किए गए, जबकि सिकिल पंडित के पास से एक मोबाइल फोन मिला। टीम ने मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बरामद नोटों की जांच पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में कराई गई, जहां सभी नोट जाली पाए गए।
पूछताछ में मुकेश महतो ने खुलासा किया कि वह नेपाल के धनुषा जिले के फुलगामा थाना क्षेत्र निवासी देव नारायण यादव से जाली नोट लेकर भारत में खपाने जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इंडो-नेपाल सीमा पर जाली नोट तस्करी के नेटवर्क को लेकर सतर्क हो गई हैं और आगे की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



